एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चक्रवात अर्नव के मद्देनजर दक्षिण मध्य रेलवे ने 11 ट्रेनें रद्द कीं
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 09:56
India
हैदराबाद, 27 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने चक्रवात 'अर्नव' के खतरे को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक अन्य ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया है। एससीआर ने मंगलवार को बताया कि ये ट्रेनें 27 और 28 अक्टूबर को चलने वाली थीं। रद्द की गयीं ट्रेनों में सिकंदराबाद-हावड़ा (12704), सिकंदराबाद-भुवनेश्वर न्यू (17016), हैदराबाद-विशाखापत्तनम (12728), महबूबनगर-विशाखापत्तनम (12862), सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम (12740), लिंगमपल्ली-काकीनाडा टाउन (12776), लिंगमपल्ली-नरसापुर (17256), लिंगमपल्ली-काकीनाडा पोर्ट (12738), एच.एस. नांदेड़-संबलपुर (20810) और चार्लापल्ली-श्रीकाकुलम रोड (07037) शामिल हैं। ये सभी 27 अक्टूबर को चलने वाली थीं। वहीं,…