एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओडिशा-आंध्र से होकर गुजरेंगी दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रकाशित तिथि: 10/03/26 00:00
India
भुवनेश्वर, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय रेलवे ने दो नयी 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनें शुरू की हैं, जो पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) के अधिकार क्षेत्र से होकर गुजरेंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ये ट्रेनें उत्तर-पूर्व, पूर्वी और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेंगी तथा यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि कामाख्या-चार्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस उत्तर-पूर्व और देश के दक्षिणी हिस्से के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इनमें बालासोर, भद्रक, जाजपुर, कटक, खुर्दा, गंजाम, श्रीकाकुलम और…