एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओडिशा चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रकोप से बचा, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 11:28
India
भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर (वार्ता) चक्रवाती तूफान अर्नब के ओडिशा में सीधे टकराने से बचने के बावजूद राज्य में भारी बारिश जारी है, जिससे कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का बड़ा खतरा टलने से ओडिशा के लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन बेहाल कर दिया है। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, नुआपड़ा और कालाहांडी सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। राज्य के तटीय, पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में भी व्यापक बारिश की खबर…