एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

ओडिशा में 65.90 लाख रुपये के गबन के आरोप में तीन गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर (वार्ता) ओडिशा में ढेंकनाल वन विभाग के तीन कर्मचारियों को करीब 65.90 लाख रुपये की अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को बताया कि ढेंकनाल के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ लिपिक सुजीत कुमार जेना और दो अन्य कर्मचारियों ने 65.90 लाख रुपये का गबन किया। इन अभियुक्तों ने वेतन, पेंशन, अवकाश प्राप्ति के बकाया और अन्य आधिकारिक खर्चों के लिए आवंटित पैसों को अपने, अपने परिवार के सदस्यों और साथियों के बैंक खातों में भेज दिए। सतर्कता विभाग ने आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा गबन गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 09:08
पिछला अपडेट
18/10/26 09:08
स्थान
India