एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चक्रवात 'अर्नब': ओडिशा में आठ जिले हाई अलर्ट पर
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 13:26
India
भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की आशंका से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज करते हुए राज्य के आठ जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। जिन आठ जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उनमें गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा और कालाहांडी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने 'शून्य जनहानि' के लक्ष्य को अपनाते हुए आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैनात कर दिया है, चक्रवात आश्रय स्थलों को तैयार रखा है और…