एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओडिशा में चक्रवात 'अर्नब' को देखते हुए सेंट्रल रेंज के सात जिलों में अलर्ट
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 10:00
India
भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने चक्रवात 'अर्नब' के असर से भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और जलभराव होने के मद्देनजर अपने सेंट्रल रेंज के सात जिलों कटक ग्रामीण, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़ और पुरी को हाई अलर्ट पर रखा है। सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. सत्यजीत नाइक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जिला प्रशासन, ओडीआरएएफ, अग्निशमन सेवा, ओएसडीएमक और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव के उपाय करने के निर्देश दिये हैं। संवेदनशील, निचले, बाढ़ संभावित और तटीय इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और खुर्दा जिलों…