एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

ओडिशा में तेंदुए की खाल जब्त, एक गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 22 सितंबर (वार्ता) ओडिशा सतर्कता विभाग की वन शाखा ने मंगलवार को नुआपाड़ा जिले के खरियार वन मंडल अंतर्गत उद्यानबंध वन परिक्षेत्र से एक तेंदुए की खाल जब्त कर एक कथित शिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुमना पुलिस स्टेशन के कुमुंतीमुंडा गांव निवासी इनायत अली के रूप में हुई है। उसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई तेंदुए की खाल को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा तेंदुए खाल जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 08:46
पिछला अपडेट
22/09/26 08:46
स्थान
India