एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओडिशा का देब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य बना इको-टूरिज्म हॉटस्पॉट, पर्यटकों की बढ़ी आमद
प्रकाशित तिथि: 07/04/26 00:00
India
भुवनेश्वर, 07 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के बारगढ़ जिला स्थित देब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य तेजी से इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। वन विभाग के अनुसार, 2025-26 वित्त वर्ष में देब्रीगढ़ इको-टूरिज्म स्थलों ने 6.02 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जबकि करीब 1.4 लाख पर्यटक यहां पहुंचे। इनमें 50,000 से अधिक विदेशी पर्यटक इटली, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, वेस्ट इंडीज, जर्मनी, फिनलैंड, आयरलैंड, स्पेन और ब्राज़ील से आए। यह आंकड़े 2024-25 की तुलना में अधिक हैं। देब्रीगढ़ अब एक प्रमुख वन्यजीव…