एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

ईसीओआर ने कोट्टावलासा-कोरापुट दोहरीकरण में 829 मीटर लंबी सुरंग का काम किया पूरा

भुवनेश्वर, 02 अक्टूबर (वार्ता) पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने ओडिशा के रायगडा खंड में बोरा गुहालु और करकावलासा स्टेशनों के बीच 829 मीटर लंबी सुरंग नंबर 41-41ए की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी करके इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह कोट्टावलासा-कोरापुट दोहरीकरण परियोजना में एक अहम पड़ाव है। ईसीओआर के सूत्रों ने बताया कि यह कामयाबी एक अक्टूबर को बोरा गुहालु-करकावलासा ब्लॉक सेक्शन में मिली। इसमें अलाइनमेंट (सीध) में 100 प्रतिशत सटीकता रही, जो मुश्किल इलाकों में रेलवे प्रोजेक्ट को पूरा करने में दिखाई गई बारीकी और इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता को दर्शाता है। सुरंग नंबर 41-41ए की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा रेलवे सुरंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 13:09
पिछला अपडेट
02/10/26 13:09
स्थान
India