एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केंद्र ने राष्ट्रीय सम्मेलन में शहरी सुधारों और शहरों को सशक्त बनाने पर दिया जोर
प्रकाशित तिथि: 25/10/26 12:26
India
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 में व्यापक शहरी सुधारों, शहरी स्थानीय निकायों को अधिक स्वायत्तता देने और नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरों को सशक्त बनाना है, ताकि वे 'विकसित भारत 2047' की दिशा में देश के विकास को गति दे सकें। भुवनेश्वर में आयोजित दो दिवसीय इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों, शहरी स्थानीय निकायों, उद्योग जगत, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने शहरी चुनौतियों पर चर्चा की और शासन, योजना, बुनियादी ढांचे तथा नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए…