एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

ओडिशा : अंगुल में हाथी के हमले में मां-बेटी की मौत

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के अंगुल जिले के मधुपुर गांव में शुक्रवार को जंगली हाथी के हमले एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी।
सूत्रों के अनुसार, आम के बगीचे में हुए इस दर्दनाक हादसे में उनके साथ महिला का पति भी था, जो बाल-बाल बच गया। उसे कोई चोट नहीं आयी है।
यह घटना तब हुई, जब परिवार पास के पोकतुंगा गांव में 'दंडा नाच' कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।
आलम, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा हाथी हमला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/04/26 00:00
पिछला अपडेट
10/04/26 00:00
स्थान
India