एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले के लिए 1,292 करोड़ रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की

भुवनेश्वर, 06 नवंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अपने गृह जिले क्योंझर के लिए 1,292 करोड़ रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी 330 परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इस पैकेज में 412 करोड़ रुपये की लागत वाली 198 पूरी हो चुकी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 880 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 132 नयी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई। इस पहल का एक मुख्य हिस्सा गोदावरीश मिश्र मॉडल प्राथमिक विद्यालय योजना का तीसरा चरण है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओड‍िशा पर‍ियोजनाएं मुख्‍यमंत्री
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/11/26 14:12
पिछला अपडेट
06/11/26 14:12
स्थान
India