एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:05

हम्पी में 200 से अधिक अवैध होमस्टे मिले, उप लोकायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

होस्पेट, 28 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के विश्व धरोहर स्थल हम्पी में उप लोकायुक्त न्यायमूर्ति बी. वीरप्पा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक होमस्टे बिना वैध अनुमति के संचालित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति वीरप्पा ने सवाल उठाया कि ग्राम पंचायत और अन्य सक्षम प्राधिकारियों की अनुमति के बिना इतनी बड़ी संख्या में व्यावसायिक होमस्टे कैसे संचालित हो रहे हैं। उन्होंने अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने में कथित विफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक अवैध होमस्टे निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/07/26 09:49
पिछला अपडेट
28/07/26 09:49
स्थान
India