एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:43

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में सुब्बारेड्डी को जगह न मिलने पर चिक्काबल्लापुर बंद

चिक्काबल्लापुर, 05 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस विधायक एसएन सुब्बारेड्डी को शामिल नहीं किये जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया, जिससे चिक्काबल्लापुर जिले के तीन तालुकों में तनाव की स्थिति बनी रही। यह बंद बागेपल्ली, गुडीबंडे और चेलूर तालुकों में आयोजित किया गया, जहां समर्थकों, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के व्यापारियों और निवासियों से बंद का समर्थन करने की अपील के बाद कई क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक चिक्काबल्लापुर बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 09:20
पिछला अपडेट
05/08/26 09:20
स्थान
India