एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:33

कर्नाटक ने सूखे को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग की

बेंगलुरु, 16 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक ने लंबे समय से मानसून की कमी के कारण सूखे के हालात को "राष्ट्रीय आपदा" घोषित किये जाने तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के नियमों में ढील दिये जाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि शुरुआती आकलन से पता चला है कि राज्य के कई हिस्सों में 80 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान लगातार बारिश की कमी ने कृषि, पेयजल सुरक्षा, भूजल स्थिरता एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न किया है…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक सूखा केंद्र आग्रह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/07/26 11:23
पिछला अपडेट
16/07/26 11:23
स्थान
India