एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

उपराष्ट्रपति आज कोझिकोड में 'नवरात्रि सरगोलसवम' का करेंगे उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को केरल का दौरा करेंगे। अपनी दो राज्यों की यात्रा के तहत वे कोझिकोड में 'नवरात्रि सरगोलसवम 2026' का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद कर्नाटक में भारतीय नौसेना के एक जहाज के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे।
वे शाम को कोझिकोड में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले दिन में उपराष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस समर्थ' के कमीशनिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल उपराष्ट्रपति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 03:04
पिछला अपडेट
16/10/26 03:04
स्थान
India