एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केरल में 41 बैच की दवाएं घटिया पायी गयी, बिक्री पर लगी रोक
प्रकाशित तिथि: 03/10/26 13:21
India
तिरुवनंतपुरम, 03 अक्टूबर (वार्ता) केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने गत सितंबर में किये गये परीक्षणों में गुणवत्ता की मानकों पर खरी नहीं उतरी 41 बैच की दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। राज्य औषधि नियंत्रक ने संबंधित बैचों का स्टॉक रखने वाले दवा विक्रेताओं, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को उनकी बिक्री और वितरण रोकने तथा स्टॉक वापस करने का निर्देश दिया है। इस सूची में पैरासिटामोल, फोलिक एसिड, सेफिक्सिम, डॉक्सीसाइक्लिन, टेल्मिसार्टन, एसोमेप्राजोल, पेंटोप्राजोल, ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट्स, साल्बुटामोल, एलबेंडाजोल और मिथाइलप्रेडनिसोलोन सहित व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कई दवाएं शामिल हैं। कोल्लम के पुनालूर स्थित…