एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:17

डॉ यूपी राजीव वीएसएससी के निदेशक नियुक्त

तिरुवनंतपुरम, 27 जून (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ यूपी राजीव को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का नया निदेशक नियुक्त किया है। यह पद संगठन के सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों में से एक है। वे वर्तमान में वीएसएससी में सह-निदेशक (अनुसंधान और विकास) के रूप में कार्यरत हैं। रॉकेट नियंत्रण एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ राजीव ने कई दशकों के अपने शानदार करियर में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इसरो के अधिकतर प्रमुख प्रक्षेपण यान कार्यक्रमों के लिए मिशन डिजाइन और मिशन सिमुलेशन गतिविधियों का नेतृत्व किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल राजीव निदेशक वीएसएससी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 09:59
पिछला अपडेट
27/06/26 09:59
स्थान
India