एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

छात्रावास में लाठीचार्ज को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन

तिरुवनंतपुरम, 12 अक्टूबर (वार्ता) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विश्वविद्यालय छात्रावास के भीतर छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को केरल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष के इस मुद्दे पर 'काम रोको प्रस्ताव' लाने की अनुमति न देने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। विवाद तब बढ़ा, जब माकपा विधायक वी जॉय ने टूटी हुई पुलिस लाठी और छात्रों पर हुए हमले की तस्वीरें दिखाते हुए इस मुद्दे को उठाया। यह घटना 30 सितंबर को छात्रावास के पास स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं और यूथ कांग्रेस के बीच हुई झड़प के दौरान की है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल विधानसभा विपक्ष बहिर्गमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 13:37
पिछला अपडेट
12/10/26 13:37
स्थान
India