एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

कोलकाता के साउथ सिटी टॉवर की 27वीं मंजिल पर लगी आग; निवासी सुरक्षित

कोलकाता, 30 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में दक्षिण कोलकाता के साउथ सिटी आवासीय परिसर में शुक्रवार सुबह टॉवर-तीन की 27वीं मंजिल पर आग लग गयी, जिससे वहां के निवासियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और उन्हें आपातकालीन स्थिति में बाहर निकालना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां वहां पहुंची। आग सबसे पहले 30 मंजिला इमारत की 27वीं मंजिल पर, नौकरों के क्वार्टर के पास देखी गयी। इसी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत दी गयी। ऐहतियात के तौर पर इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गयी , जिससे लिफ्ट ने काम करना बंद कर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कोलकाता इमारत आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 10:04
पिछला अपडेट
30/10/26 10:04
स्थान
India