एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आंध्र प्रदेश: ओंगोल के पास टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
प्रकाशित तिथि: 03/11/26 11:53
India
विजयवाड़ा, 03 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम् जिले में ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुरम के बीच तट को पार कर लिया। इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात के तट से टकराने के बाद एनटीआर, पोलावरम, कृष्णा, बापटला, काकीनाडा और पलनाडु जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि नांदयाल, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी और एलुरु जिलों में मध्यम बारिश…