एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

महासमुंद में कांग्रेस ने निकाला 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

महासमुंद, 06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कांग्रेस ने मंगलवार को 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च निकालकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित मार्च छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी चौक पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मार्च अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ कांग्रेस मार्च
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 13:02
पिछला अपडेट
06/10/26 13:02
स्थान
India