एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
टिहरी में चारधाम यात्रा के मद्देनजर सख्ती, 22 वाहनों के चालान, चार जब्त
प्रकाशित तिथि: 29/04/26 00:00
India
टिहरी , 29 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई। आज टिहरी-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 22 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट, बिना पंजीकरण, बिना बीमा, टैक्स बकाया, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, एचएसआरपी नंबर प्लेट के अभाव और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के…