एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
टिहरी डैम पर मॉक ड्रिल में तीन आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 11:38
India
टिहरी, 05 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी डैम जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए सोमवार को संयुक्त सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में टिहरी पुलिस, सीआईएसएफ, एटीएस, एलआईयू, अग्निशमन, मेडिकल एवं बीडीएस की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और रेस्क्यू व्यवस्था को परखा गया। अभ्यास के तहत पुलिस को सूचना दी गई कि टिहरी डैम पर तीन आतंकियों ने हमला कर अंधाधुंध…