एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:53

रक्षा मंत्रालय ने डीआरडीओ साइबर सुरक्षा घटना संबंधी मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़ी कथित साइबर सुरक्षा घटना संबंधी कुछ मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कथित डाटा उल्लंघन के मामले की रक्षा मंत्रालय स्तर पर संबंधित एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच करायी गयी है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया कि फिलहाल किसी सक्रिय साइबर हमले, नेटवर्क में अनधिकृत घुसपैठ अथवा डेटा की निरंतर चोरी (डेटा एक्सफिल्ट्रेशन) के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मंत्रालय के अनुसार, जिन आंकड़ों के लीक होने का दावा किया जा रहा है, उनमें…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
डीआरडीओ डाटा लीक खंडन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 07:12
पिछला अपडेट
29/07/26 07:12
स्थान
India