एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

विधानसभा उपचुनाव: तमिलनाडु की दो और पुडुचेरी की एक सीट पर मतों की गिनती शुरू

चेन्नई, 09 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा की दो आरक्षित सीटों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की एकमात्र थट्टानचावडी सीट के लिए 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों के मतों की गिनती शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इन चुनावों के नतीजों पर सबकी नज़र है क्योंकि यह पांच महीने पुरानी टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए एक बड़ी परीक्षा है । मुख्यमंत्री विजय की पार्टी ने 23 अप्रैल के आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी, लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु उप चुनाव मतगणना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 02:56
पिछला अपडेट
09/10/26 02:56
स्थान
India