एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026

मदुरै में पटाखे फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

चेन्नई, 05 नवंबर (वार्ता) तमिलनाडु में मदुरै जिले के करुंगलकुडी गांव में गुरुवार सुबह एक घर में दीपावली के लिए खरीदे गये पटाखों में विस्फोट हो गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गये। इमारत की पहली मंजिल में पटाखे फटे थे और वह धमाके के कारण ढह गयी। पुलिस ने बताया कि कैटरिंग के छात्र लोकेश (20) ने अपने दोस्तों के साथ दीपावाली मनाने के लिए शिवकाशी से पटाखे खरीदे थे और उन्हें घर में रखा हुआ था। उसका दोस्त और सहपाठी मनोज त्योहार मनाने के लिए उसके घर आया था…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु पटाखा मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/11/26 10:19
पिछला अपडेट
05/11/26 10:19
स्थान
India