एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:36

कृषि बजट की कॉपी लेकर मंदिर पहुंचे तमिलनाडु के कृषि मंत्री

चेन्नई, 02 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर विनोद विधानसभा में छह अगस्त को पेश होने वाले कृषि बजट का मसौदा लेकर तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुँच गए, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वामपंथी दलों के साथ-साथ विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे संविधान और पद की गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन बताया है। सत्ता में आने के तीन महीने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु बजट मंत्री विवाद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/08/26 17:23
पिछला अपडेट
02/08/26 17:23
स्थान
India