एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
इंडिया पोस्ट ने छह शहरों में 24 घंटे, 48 घंटे में सुनिश्चित डिलीवरी की सेवाएं शुरू की
प्रकाशित तिथि: 17/03/26 00:00
India
हैदराबाद, 17 मार्च (वार्ता) डाक विभाग ने हैदराबाद सहित छह मेट्रो शहरों में सुनिश्चित डिलीवरी के साथ तीन नयी समयबद्ध डाक सेवाएं शुरू की हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी के साथ नयी दिल्ली से '24 स्पीड पोस्ट', '24 स्पीड पोस्ट पार्सल' और '48 स्पीड पोस्ट' सेवाओं का अनावरण किया। ये सेवाएं हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में शुरू की गई हैं। इस अवसर पर हैदराबाद के किंग कोठी स्थित भारतीय विद्या भवन कॉलेज के सभागार में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।हैदराबाद में, 38 बुकिंग कार्यालय और 94 डिलीवरी कार्यालय '24 स्पीड…