एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
तेलंगाना में एसआईआर के तहत अंतिम प्रकाशन के लिए 48.88 लाख से अधिक मतदाता योग्य पाये गये
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 13:43
India
हैदराबाद, 29 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए 48,88,076 मतदाताओं को योग्य पाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईसी) सी. सुदर्शन रेड्डी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तार्किक विसंगतियों और मैपिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण मतदाताओं को भेजे जाने वाले 92,88,181 नोटिसों में से 92,88,180 नोटिस जारी किये जा चुके हैं और 88,52,173 नोटिस पहुंचाये जा चुके हैं। बाकी 4,36,007 नोटिस अभी पहुंचाये जाने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अब तक दावों और आपत्तियों के निपटारे के तहत 61,87,444 सुनवाई की…