एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
किशन रेड्डी ने तेलंगाना में 400 करोड़ रुपये के साबर डेरी संयंत्र की आधारशिला रखी
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 11:24
India
हैदराबाद, 04 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को तेलंगाना के मेढ़क जिले के तूप्रान मंडल स्थित जेआरजेए औद्योगिक पार्क में साबर डेरी दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का भूमि पूजन किया। अमूल तकनीक का उपयोग कर लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जा रहा यह डेरी संयंत्र 18 महीनों के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय किसानों से खरीदे गये दूध को दूध, दही, छाछ, लस्सी, पनीर, आइसक्रीम और घी सहित विभिन्न उत्पादों में प्रसंस्कृत किया…