एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 1, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 'ट्रीटेड वॉटर' का उपयोग करने का किया आग्रह

हैदराबाद, 01 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सरकारी विभागों, उद्योगों, निर्माण एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पेयजल की बचत और जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए गैर-पेयजल कार्यों में उपचारित जल (ट्रीटेड वॉटर) का उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएसएसबी) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक संदेश में लोगों और सभी संबंधित पक्षों से जल संरक्षण को एक सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पिछले 37 वर्षों से हैदराबाद में पीने के पानी की आपूर्ति करने और सीवरेज सेवाओं का प्रबंधन करने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना ट्रीटेड वाटर मुख्यमंत्री
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/11/26 14:32
पिछला अपडेट
01/11/26 14:32
स्थान
India