एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

तेलंगाना में हवाईअड्डे से 800 ग्राम सोने के साथ यात्री गिरफ्तार

हैदराबाद, 05 अक्टूबर (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तेलंगाना के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये मूल्य के 800 ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक यात्री को सोमवार को गिरफ्तार किया । अधिकारियों के मुताबिक हैदराबाद का रहने वाला यह सर्राफा कारोबारी तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरकर पहुंचा था। बैग में सोना ले जाये जाने की सटीक सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर उसे रास्ते में ही रोक लिया। अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया और जब्त सोने को अपने कब्जे में ले लिया। डीआरआई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना तस्करी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 08:53
पिछला अपडेट
05/10/26 08:53
स्थान
India