एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

तेलंगाना : बालापुर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद, 05 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना के बालापुर के नबील कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के एक गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गयी, जिससे अंदर रखे केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकलकर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आलम सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना दुर्घटना आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 06:02
पिछला अपडेट
05/10/26 06:02
स्थान
India