एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:52

तेलंगाना : नालगोंडा में बस की टैंकर से टक्कर, दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

नालगोंडा, 30 जून (वार्ता) तेलंगाना के नालगोंडा जिले मंगलवार को विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही एक प्राइवेट बस की सामने से आ रहे सीमेंट टैंकर से टक्कर हो गयी, जिसमें दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कट्टंगुर मंडल में मुथ्यालम्मा गुडेम के पास बस का टायर फटने के कारण हुआ, जिससे ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया। बस डिवाइडर पार करके टैंकर से जा टकरायी, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना नालगोंडा में बस की टैंकर से टक्कर दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 05:23
पिछला अपडेट
30/06/26 05:23
स्थान
India