एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

अद्वैत कुमार सिंह ने तेलंगाना भवन के आवासीय आयुक्त का संभाला अतिरिक्त प्रभार

नयी दिल्ली/ हैदराबाद, 05 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अद्वैत कुमार सिंह ने सोमवार को यहां तेलंगाना के आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।
राज्य सरकार ने तीन अक्टूबर को वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सिंह को इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किये थे।
श्री सिंह वर्तमान में (केंद्र सरकार की परियोजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं) के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
वह आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वर्तमान भूमिका का निर्वहन भी जारी रखेंगे।
आलम.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना भवन अद्वैत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 08:12
पिछला अपडेट
05/10/26 08:12
स्थान
India