हैदराबाद, 02 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना के शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आरजीआईए) पर शुक्रवार को इंडिगो की एक उड़ान के दौरान एक यात्री द्वारा कथित तौर पर आपातकालीन दरवाजा खोलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
यह घटना आज हैदराबाद से कडप्पा जा रही इंडिगो उड़ान में उस समय हुयी जब विमान उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहा था तभी एक यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन दरवाज़ा खोलने की कोशिश की।
सतर्क चालक दल के सदस्यों ने तुरंत बीच-बचाव किया और यात्री को रोका, जिससे कोई अनहोनी होने से टल गई। बाद में यात्री को आरजीआईए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जांगिड़ जितेन्द्र वार्ता