एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:43

तेलंगाना सरकार के नये मुख्य सचिव ने राज्यपाल से मुलाकात की

हैदराबाद, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना सरकार के नये मुख्य सचिव संजय जाजू ने शुक्रवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।
राज्यपाल ने श्री संजय जाजू को तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने पर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भरोसा जताया कि श्री जाजू राज्य के समग्र विकास, लोगों की भलाई और अच्छे शासन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।
बैठक के दौरान राज्यपाल और मुख्य सचिव ने राज्य के प्रशासन से जुड़े अलग-अलग मामलों पर चर्चा की।
पंकज, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना राज्यपाल मुख्य सचिव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 08:32
पिछला अपडेट
10/07/26 08:32
स्थान
India