एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत है : तेलंगाना के राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 01/11/26 17:43
India
हैदराबाद, 01 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने रविवार को कहा कि भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता ही इसकी राष्ट्रीय एकता एवं ताकत की नींव है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस को एक साझा मंच पर मनाना 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता है। राज्यपाल यहां लोक भवन के संस्कृति कम्युनिटी हॉल में आयोजित आठ राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु के साथ-साथ…