एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:39

बोनालु उत्सव के मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उज्जैनी महाकाली मंदिर में की पूजा

हैदराबाद, 02 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने वार्षिक बोनालु उत्सव के मौके पर रविवार को सिकंदराबाद के ऐतिहासिक उज्जैनी महाकाली मंदिर का दौरा कर अधिष्ठात्री देवी को रेशमी वस्त्र अर्पित किये। मंदिर अधिकारियों ने 'मेला तालों' से उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद श्री रेड्डी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की। मंत्री पोन्नम प्रभाकर, दनसरि अनसूया (सीतक्का) और कोंडा सुरेखा भी उनके साथ मौजूद थीं। मंत्री कोंडा सुरेखा ने देवी को बोनम (प्रसाद) अर्पित किया, जबकि मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने तेलंगाना सरकार की ओर से औपचारिक पहला बोनम भेंट किया। उज्जैनी महाकाली बोनालु…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना रेड्डी उज्जैनी मंदिर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/08/26 10:41
पिछला अपडेट
02/08/26 10:41
स्थान
India