एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने तिरुमाला में पूजा-अर्चना की

तिरुमाला, 21 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने सोमवार तड़के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्री विक्रमार्क का मंदिर पहुंचने पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने के बाद अपनी मन्नतें पूरी कीं और विशेष पूजा-अर्चना की।
इसके बाद मंदिर के भीतर रंगनायकुल मंडप में वैदिक विद्वानों ने श्री विक्रमार्क को आशीर्वाद दिया। टीटीडी अधिकारियों ने उन्हें भगवान के 'शेष वस्त्रम' से सम्मानित किया और उन्हें 'श्रीवारी तीर्थम' एवं प्रसाद भेंट किया।

जांगिड़ जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना विक्रमार्क पूजा अर्चना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 11:23
पिछला अपडेट
21/09/26 11:23
स्थान
India