एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

शाह ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की

हैदराबाद, 02 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद के पुराने शहर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री शाह का मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंदिर प्रबंधन के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद रघुनंदन राव, तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और भाजपा के कई नेताओं ने श्री शाह का स्वागत किया। श्री शाह इसके बाद आईटीसी काकतीय होटल पहुंचे, जहां…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना शाह दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 09:59
पिछला अपडेट
02/11/26 09:59
स्थान
India