एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:46

तेलंगाना में शुक्ल ने कलेश्वरम में किया नए संग्रहालय का उद्घाटन

हैदराबाद, 21 मई (वार्ता) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी ने गुरुवार को जयशंकर भूपालपल्ली जिले के कालेश्वरम में शंकर विजयेन्द्र सरस्वती के साथ मिलकर एक नवनिर्मित संग्रहालय का उद्घाटन किया।
एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बने इस संग्रहालय का उद्घाटन श्रद्धालुओं और अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री दुडिल्ला श्रीधर बाबू, बंदोबस्ती विभाग की सचिव शैलजा राम अय्यर, बंदोबस्ती आयुक्त हनुमंत राव, जिला कलेक्टर राहुल शर्मा और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

संतोष शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना शुक्ल संग्रहालय उद्घाटन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/05/26 16:58
पिछला अपडेट
21/05/26 16:58
स्थान
India