एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

हुसैन सागर झील में दूसरे दिन भी गणेश प्रतिमा विसर्जन जारी, जीएचएमसी सफाई अभियान की तैयारी में जुटा

हैदराबाद, 26 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद की हुसैन सागर झील में शनिवार को लगातार दूसरे दिन गणेश विसर्जन जारी रहा। सैकड़ों की तादाद में लोग गणेश प्रतिमाओं के साथ विसर्जन में हिस्सा लेने के लिए कतारबंद खड़े रहे। सुबह तक टैंक बंड, एनटीआर मार्ग और नेकलेस रोड तक प्रतिमाओं की लंबी कतार लग चुकी थी। हुसैन सागर झील पर प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर तक समाप्त होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार, निर्धारित स्थानों पर सुबह 500-800 तक गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए तैयार थीं। हुसैन सागर पर 40 से ज्यादा क्रेन लगातार विसर्जन में लगी हुई हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना हैदराबाद गणेश विसर्जन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 09:04
पिछला अपडेट
26/09/26 09:04
स्थान
India