एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा का बनेगा सशक्त केंद्र : धामी
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 08:53
India
हरिद्वार, 23 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं समस्त पतंजलि परिवार को गुरुकुलम् के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है और देवभूमि में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की स्थापना भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की गुरुकुल परंपरा हजारों वर्षों से ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और चरित्र…