एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:21

धामी ने बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून, 17 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर अपने शासकीय आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे।

श्री धामी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

सं.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
धामी बहुगुणा श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/03/26 00:00
पिछला अपडेट
17/03/26 00:00
स्थान
India