एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हैदराबाद की अदालत ने निजाम के महलों पर मालिकाना हक जताने वाली सोसायटी की याचिका खारिज की
प्रकाशित तिथि: 09/03/26 00:00
India
हैदराबाद, 9 मार्च (वार्ता) हैदराबाद की एक अदालत ने एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में 'मजलिस-ए-साहबजादगन सोसायटी' की दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें अंतिम निजाम से जुड़ी कई ऐतिहासिक संपत्तियों पर अधिकार जताने की मांग की गई थी। सोमवार को जारी एक जानकारी के अनुसार, यह याचिका नवाब नजफ अली खान के दायर उस बंटवारे के मुकदमे में दखल देने के लिए लगाई गई थी, जिसमें उन्होंने मीर उस्मान अली खान की संपत्तियों में अपना कानूनी हिस्सा मांगा है। इस मुकदमे में फलकनुमा पैलेस, किंग कोठी, चौमहल्ला पैलेस, पुरानी हवेली और तमिलनाडु में स्थित हेयरवुड और सीडर्स…