एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:11

उच्च न्यायालय ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में सरकार से जवाब तलब किया

नैनीताल, 14 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उपनल संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को राज्य सरकार से कड़ा जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि आख़िर पूर्व के आदेश का अनुपालन अभी तक नहीं किये जाने के मामले में क्यों न दोषी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किये जाएंं और अवमानना कार्रवाई अमल में लाई जाए। सरकार को इस मामले में आगामी मंगलवार तक जवाब देना है। उपनल कर्मचारी संघ की ओर से दायर अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय सरकार जवाब तलब
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/05/26 13:55
पिछला अपडेट
14/05/26 13:55
स्थान
India