एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक की रेत कला से मलेरिया उन्मूलन का संदेश

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (वार्ता) देश के जाने माने कलाकार सुदर्शन पटनायक ने विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर पुरी समुद्र तट पर रेत से आकर्षक मूर्ति बनाकर मलेरिया उन्मूलन का संदेश दिया।
करीब सात फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी इस कलाकृति में एक सोते हुए बच्चे के पास मंडराते मच्छर को दर्शाया गया है, जो बीमारी के खतरे को प्रतीकात्मक रूप से दिखाता है।
श्री पटनायक ने लोगों से मच्छरदानी के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और पानी जमा न होने देने जैसी सावधानियां अपनाने की अपील की।

शादाब, मधुकांत

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पटनायक मलेरिया रेतकला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India