एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ विजयी

कोलकाता, 09 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। उसकी उम्मीदवार हसीरानी रथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 122753 मतों से पराजित किया। नंदीग्राम सीट के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था और शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार 17 दौर की मतगणना के बाद श्रीमती रथ को कुल 164427 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 41674 मत मिले। तीसरे स्थान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शांति गोपाल गिरि रहे। उन्हें 5779 वोट…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल उपचुनाव भाजपा विजयी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/10/26 12:08
पिछला अपडेट
09/10/26 12:08
स्थान
India